बेगूसराय में कांग्रेसियों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की मनाया पुण्यतिथि।।



*नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर*



बेगूसराय जिला कांग्रेस भवन में संचार क्रांति के जनक आधुनिक भारत के निर्माता नवोदय विद्यालय के संस्थापक महिला सशक्तिकरण के नायक पंचायती राज को मजबूती प्रदान करने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई l इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान. डॉ रजनीश कुमार अधिवक्ता. नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस. जिला महामंत्री साबर कुमार. युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार. पूर्व सचिव रंजीत कुमार मुखिया. बेगूसराय सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष कुशमेश शांडिल. आलोक कुमार अधिवक्ता. नवल राय.अशोक सिंह. विनोद महतो. सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में मौजूद थे l जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी के त्याग और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता है आज देश को 21वीं सदी में लाने का काम किया.  जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार ने कहा कि देश में पंचायतीराज सशक्तीकरण और महिला सशक्तिकरण के महानायक श्री राजीव गांधी जी का भारत देश सदा ऋणी रहेगा. ब्रजेश कुमार प्रिंस ने कहा कि राजीव गांधी जी के सपनों के आधार पर ही भारत और दुनिया के मानचित्र पर  अपना परचम लहरा रहा हैl कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सावर कुमार ने किया l

  

Related Articles

Post a comment