मुजफ्फरपुर में अपराधियों का बोलबाला - सरेआम गिट्टी बालू कारोबारी को ठोका, जांच में जुटी पुलिस



मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है. अपराधी आए दिन गोली बारी की घटना कर आसानी से भाग निकले है. ताजा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है, जहा की अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाका बाजार समिति रोड के समीप बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर गिट्टी-बालू कारोबारी प्रभाकर सिंह की हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है. जानकारी के अनुसार प्रभाकर सिंह गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ का रहने वाला बताया जा रहा है.


जानकारी के अनुसार प्रभाकर सिंह सड़क से गुजर रहे थे तभी घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी कर दी, जबतक प्रभाकर कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उसे पीछे से ही गोली मार दी है। गोली लगने के बाद प्रभाकर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगारने में जुटी है.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment