बेगूसराय में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगुसराय में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति व भारत रत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को मनाया गया। कांग्रेस भवन में डा. राजेन्द्र प्रसाद जी के तैलचित्र पर मार्ल्यापण कर उनके व्यक्तित्व व विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव साबर कुमार ने किया।भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसा परिवार है जो अपने पुरोधा व विभूतियों की जयंती व पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें नमन करता है।

इसका कारण है कि कांग्रेस के कई हस्तियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश की आजादी में बलिदान दिया है, उन्हें आने वाली पीढ़ियों को बताने की जरूरत है कि किस तरह इन विभूतियों ने संघर्ष कर देश को आजाद कराया है। साबर कुमार ने आगे कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद जी देश की आजादी में महात्मा गांधी जी के साथ स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान दिया, जिसके कारण उन्हें स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनाया गया। राष्ट्रपति बनने के बाद भी सादगीपूर्वक पूर्ण जीवन के कारण काफी लोकप्रिय हुए और उनके व्यक्तित्व व विचारों के कारण उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए गए, सादगी की मिसाल और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व हर किसी को हमेशा से प्रभावित करता रहा। महात्मा गांधीजी के अनुयायी रहे डॉ. प्रसाद ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के साथ चंपारण सत्याग्रह में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य व भारत जोड़ो यात्रा कॉर्डिनेटर कुमार रत्नेश टुल्लू, बेगूसराय ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष  विजय कुमार सिंह, सेवादल के जयप्रकाश गुप्ता, प्रभांशु कुमार बिट्टू, नगर अध्यक्ष  ब्रजेश कुमार प्रिंस, युवा कांग्रेस महासचिव राघव कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, मुकेश कुमार, मुन्ना कुमार आदि दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment