वार्ड सदस्य डीजन कुमार की हत्या पर परिवार से मिले एमएलसी अशोक अग्रवाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

कटिहार: कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत पिंढाल पंचायत के वार्ड संख्या-08 के वार्ड सदस्य डीजन कुमार की निर्मम हत्या की घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कटिहार एमएलसी अशोक अग्रवाल शोकाकुल परिवार से मिलने कमलाबारी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

इस दौरान एमएलसी अशोक अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि हत्या में शामिल दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। एमएलसी ने संबंधित अधिकारियों से मृतक के परिवार को जनप्रतिनिधि के रूप में नियमानुसार मिलने वाले लाभ एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करना और उन्हें न्याय दिलाना बेहद जरूरी है।

वही सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली ने बताया कि वार्ड सदस्य डीजन कुमार की हत्या की घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वासु कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं, मृतक के परिजन न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस की आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं। वही एमएलसी अशोक अग्रवाल के साथ विधान पार्षद प्रतिनिधि अक्षय कुमार सिंह अमित अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment