बिहार पुलिस में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 57 पुलिस अधिकारी किए गए इधर से उधर
- by Manjesh Kumar
- 22-Oct-2026
- Views
पटना: बिहार में सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को बिहार पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा, निगरानी और अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात किया गया है. सरकार ने डीएसपी के साथ ही दूसरे स्तर के आईपीएस और बीपीएस सेवा के 57 अधिकारियों को इधर से उधर किया है.
जारी अधिसूचना के अनुसार आईपीएस अपराजित को पटना में एसपी लॉ एंड ऑर्डर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. वर्तमान में वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 16 में समादेष्टा के पद पर तैनात हैं. पटना के लॉ एंड ऑर्डर एसपी मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी दी गई है. पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारी आलोक इंजन को भागलपुर ग्रामीण एसपी, मधुबनी की एएसपी रश्मि को पटना रेलवे में एएसपी, बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पदस्थापित एएसपी अजय प्रसाद को अपराध अनुसंधान विभाग के विशेष शाखा में एएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है.
कंचन राज को रेल, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद से विशेष अपराध के पुलिस उपाधीक्षक के रूप में अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. अरुण कुमार को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है. शालिग्राम कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. जितेंद्र कुमार सिंह और विजय कुमार को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है. संतोष कुमार सिंह को बीवीसीएसयू-16, पटना और वैजनाथ कुमार को बीवीसीएसयू-12, भीमनगर, सुपौल में नई जिम्मेदारी दी गई है. विमल कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है.
उमाशंकर राय को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार में तैनाती दी गई है. विश्वरंजन सिंह को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भेजा गया है. जयकांत साव और धनंजय कुमार को भी बिहार पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है. मुकेश चंद्र कुमार को बीवीसीएसयू-1, पटना में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. मोहन कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में तैनात किया गया है.


Post a comment