12 साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल होने किशनगंज पहुंचे मंत्री दिलीप जायसवाल

किशनगंज: केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किशनगंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया है। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा गया और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment