जानलेवा बनी है सड़क, ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक जख्मी, हालत गंभीर

कटिहार: कटिहार जिले के आजमनगर से सालमारी जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को राघौल गांव निवासी नफीस आलम बाइक पर सवार होकर सालमारी किसी काम के लिए जा रहे थे इसी बीच महानंदा बांध पर चंडी काली स्थान के निकट इसी जर्जर सड़क के कारण बाइक और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। युवक का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं दुर्घटना में टोटो के परखच्चे उड़ गया। 

हादसे में राघोल गांव निवासी 23 वर्षीय नफीस आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आजमनगर थाना पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही सोशल एक्टिविस्ट अजहर निजामी समाजसेवी सनातन पोद्दार, ज्ञान देव सिन्हा, रामजी प्रसाद केसरी, राकेश पोद्दार सज्जाद आलम श्याम केसरी सुनील सिन्हा आदि का  कहना है कि आजमनगर-सालमारी मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से सड़क का शीघ्र चौड़ीकरण एवं पक्कीकरण कराने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। वही क्षतिग्रस्त टोटो और मोटरसाइकिल को आजमनगर पुलिस अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुड़ गई वहीं घायल युवक का भाई ने बताया कि स्थिति बेहतर खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया अस्पताल ले जाया गया है।

  

Related Articles

Post a comment