हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को दबोचा, भेजा जेल

कटिहार: कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के सिक्कट पंचायत में जुलाई माह में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आजम और इजाबेल के रूप में हुई है। मामला बरारी थाना में दर्ज एक केस से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामले में हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान के क्रम में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment