मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
- by Manjesh Kumar
- 24-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: मोहर्रम पर्व को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। आर एन शाह चौक से फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई यहां से भट्ठा बाजार, खीरू चौक, झंडा चौक, लाइन बाजार शिव मंदिर रोड के रास्ते फ्लैग मार्च हुआ। इसके माध्यम से लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया गया। किसी भी तरह का उपद्रव मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फ्लैग मार्च में सदर एसडीपीओ वन अभिनव पराशर, सदर एसडीओ श्वेतम दीक्षित के अलावा विभिन्न थाने के थानेदार और पुलिस बल के जवान शामिल थे।
एसएसपी ने कहा कि आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ पर मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर विभिन्न जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्पेशल टीम बनाया गया है। एसडीएम एसडीपीओ लगातार निगरानी रख रहे हैं असामाजिक तत्वों पर 126 और 135 के तहत कार्रवाई की गई है। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी ने कहा कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश न करें। पुलिस प्रशासन सतर्क है। किसी भी हाल में विधि व्यवस्था बिगड़ने नहीं देंगे।


Post a comment