गंडक नदी में नेपाल से बह कर आया मलबा, घरों में उपयोग किए जाने वाले सामान को देख लोग हुए हैरान

पटना: नेपाल में भयंकर जल त्रासदी के बाद अब पानी तेज गति से बिहार के गंडक नदी में बहता हुआ दिख रहा है। इतना ही नहीं गंडक नदी में शुक्रवार को कुछ ऐसा नजारा दिखा कि लोग हैरान रह गए और जिसने भी सुना देखने के लिए गंडक की तरफ चल दिया। दरअसल नेपाल का मलबा अब बह कर बिहार के सोनपुर तक पहुंच गया है। मलबे में पानी की चपेट में आने वाले पेड़ पौधों के टुकड़े, घर और दुकानों में लगे टीन समेत घरों में उपयोग किये जाने वाले सामान बह कर सोनपुर तक पहुंच गया है। लोगों ने बताया कि पानी में जानवरों और लोगों के शव भी दिखाई दे रहे हैं।

सोनपुर में पुरानी गंडक पुल और नमामि गंगे घाट के आसपास नदी का नजारा सबसे ज्यादा डराने वाला रहा। पानी के साथ टूटे मकानों, दुकानों और दूसरी जगहों का मलबा लगातार आगे बढ़ रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे के बीच इंसानों और जानवरों के शव भी दिखाई दिए. लोगों ने गाय, भैंस, बकरी, कुत्ते और सूअर के शव होने की बात कही। नदी में इतनी दूर से सामान का पहुंचना लोगों के लिए चौंकाने वाला था। स्थानीय लोगों का कहना था कि तेज पानी अपने रास्ते में आने वाली कई चीजों को बहाकर बिहार की तरफ ला रहा है। कुछ लोग नदी में बहते सामान निकालने की कोशिश करते हुए भी दिखे।

  

Related Articles

Post a comment