गया प्रक्षेत्र IG क्षत्रनिल सिंह,SSP आनंद कुमार द्वारा कुल 902 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए,उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।।



गया जिला पुलिस बल में नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने हेतु गया पुलिस केंद्र में एक भव्य और गरिमामय समारोह का पुलिस केंद्र आयोजन किया गया।समारोह में गया प्रक्षेत्र पुलिस क्षत्रनील सिंह,गया वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।वही 476 नवनियुक्त महिला सिपाहियों तथा 426 नवनियुक्त पुरुष सिपाहियों, कुल 902 सिपाहियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।इस महत्वपूर्ण अवसर पर गया IG,SSP,सिटी SP की उपस्थित सिपाहियों को संबोधित किया और पुलिस सेवा के महत्व, कर्तव्यों एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।अपने प्रेरणादायक संबोधन में अधिकारियों ने सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति सदैव सजग रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही पुलिसिंग से जुड़ी आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक गुर भी सिखाए गए, जो उन्हें आगामी सेवाकाल में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।इस अवसर पर सभी वरीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।

  

Related Articles

Post a comment