सिख धर्म के पंचम गुरु अर्जुन देवजी महाराज की 420वीं शहीदी गुरुपर्व पर निकाली गई विशाल नगर कीर्तन

कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत  माता मुखौ कौर सम्पतो कौर ट्रस्ट गुरुद्वारा भण्डारतल में सिख धर्म के पंचम गुरु अर्जुन देव जी महाराज की 420 वाँ महान शहीदी तीन दिवसीय गुरुपर्व के मध्य दिवस बुधवार को दोपहर श्रीगुरुग्रंथ साहिब जी महाराज की सजी सवारी की सुरक्षा में तैनात केशरिया चोले नीली पगड़ी में हाथ में नंगी तलवार लिये पंज  प्यारो निशान साहिब जत्थेदार दर्शन सिंह मोनू, सत्यदेव सिंह, रविन्दर सिंह, मलकीर सिंह, जोगेन्दर सिंह, टीटूपाल सिंह श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की सुरक्षा में तैनात रहे।

गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन में बैन्डबाजा शब्द की धुन बजाते हुए ओम कंस्ट्रक्सन बेगूसराय की पानी टंकी सड़क पर छिड़काव करती रही जबकि दो कतारों में झाड़ू लिए सिख महिलाएं सड़क की सफाई करती रही। पंजो प्यारो की सुरक्षा में महाराज की सजी सवारी के साथ स्त्री सत संग सभा एवं खालसा युवा दल की भीड़ गुरुवाणी का श्रवण कराते हुए आगे बढ़ते रहे। नगर कीर्तन नया टोला भंडारतल से काली मंदिर, उमावि भंडारतल, पंचायत भवन, भण्डारतल गाँव होकर देर संध्या गुरुद्वारा साहिब में नगर कीर्तन की समाप्ति भव्यता के साथ की गई। जहाँ हेडग्रंथी ने अरदास कर रात्री में दीवान सजाया गया। गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। नगर कीर्तन में प्रधान अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, अवध किशोर सिंह, पूर्व प्रमुख नीलम कौर, जदयु नेत्री गुडडी कौर, रिपुवेंद सिंह, खालसा युवा दल सहित गणमान्य संगत  मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment