दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन जख्मी, विवाद के बाद जमकर हुई फायरिंग



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर : जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के भटवन पंचायत के खोरी में मूर्ति विसर्जन में हुए विवाद के बाद गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने रतन महतो के निर्माणाधीन मुर्गा फॉर्म में आग लगा दी और दर्जनों राउंड फायरिंग किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को खोरी में सरस्वती मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था इसी दौरान कुछ  युवकों के द्वारा विसर्जन में शामिल लड़कियों पर गंदी टिप्पणी की गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुआ जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद गुरुवार को दिन के 12 बजे खोरी स्थित रतन महतो के निर्माणाधीन मुर्गा फार्म में एक पक्ष के द्वारा आग लगा दी गई और जमकर फायरिंग किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची हसनपुर पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखा बरामद किया है। खबर लिखे जाने तक घटना को लेकर किसी पक्ष के द्वारा आवेदन नही दिया गया है। रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हैं। गोलीबारी की भी सूचना मिली है, किसी को भी गोली नही लगी है, पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

  

Related Articles

Post a comment