

हसनपुर थाना को डायल 112 के लिए मिला वाहन, 10 मिनट में सहायता के लिए पहुंचेगी पुलिस
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Apr-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
हसनपुर थाना क्षेत्र के लोगों को अब पुलिस की सहायता के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 112 नंबर डायल करने के महज बाद 10 मिनट के भीतर पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगी। लोगों की सहायता के लिए पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। इसके लिए हसनपुर पुलिस को डायल 112 का एक नया वाहन मुहैया कराया गया है। बुधवार को थाना में डायल 112 का एक नया वाहन पहुंचा। थानाध्यक्ष निशा भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है और रहेगी। इसमें प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी डायल 112 के एक वाहन थाने को मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर वाहन में लगे डिसप्ले पर घटना स्थल का रूट मैप होगा अंकित।

Post a comment