नीट पेपरलिक मामले में संजीव के ऊपर 3 लाख तो दो आरोपी के ऊपर एक एक लाख ईनाम रखा गया है,सूचना देने वाले को मिलेगा ये ईनाम।।


बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी पहल नीट प्रॉपर्ली कांड के मुख्य आरोपीय संजीव मुखिया पर भारी भरकम पुरस्कार की राशि घोषित। संजीव मुखिया पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित। चार कांडों में संजीव मुखिया की रही है संलिप्ता। फिलहाल फरार चल रहा संजीव मुखिया। नालंदा के ही शुभम कुमार और अरवल के राजकिशोर कुमार पर भी एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित। इन दोनों पर भी दो-दो संगीन कांड है दर्ज।आर्थिक अपराध इकाई की अनुशंसा पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुरस्कार की राशि की घोषित। पुरस्कार की घोषणा 2 साल के लिए होगी प्रभावित। पुलिसकर्मी के अलावा गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले नागरिक भी  पुरस्कार के हकदार।

नीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को बिहार पुलिस लंबे समय से खोज रही है लेकिन वो कहां छिपा है यह किसी को नहीं मालूम. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिहार के अलग-अलग जिलों समेत कई राज्यों में छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं चला. इसकी जानकारी प्रेस ऑफिसियल प्रेस नोट  जारी करते हुए आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खा ने दी EOU DIG मानवजीत सिंह ने फरार संजीव मुखिया के ऊपर इनाम रखने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा था. इसे मंजूर कर लिया गया है।संजीव का गिरोह देश के कई राज्यों में फैला है. उसके गिरोह में बिहार के अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बंगाल, ओडिशा और राजस्थान के माफिया शामिल हैं. इन राज्यों में जैसे ही जॉब संबंधित कोई विज्ञापन आता है संजीव मुखिया का गिरोह पेपर लीक कराने में लग जाता है.

  

Related Articles

Post a comment