Bihar में फिर बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, पदस्थापन का इंतजार कर रहे पूरन झा बने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में एसपी

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जब से पदभार संभाला है उसके बाद से लगातार प्रशासनिक और पुलिसिया व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की कवायद जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक बार फिर बड़े पैमाने कर आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। छात्रों के आंदोलन के दौरान एके 47 से फायरिंग के बाद हटाए गए एसपी पूरन झा जो कि पदस्थापना की प्रतिक्षा कर रहे थे उन्हें अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार को पटना में एसपी (प्रशासन) की जिम्मेवारी दी गई है जबकि एसपी (प्रशासन) सोनू कुमार राय को वैशाली ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी दी गई है वहीं ईओयू के डीएसपी दिलीप कुमार को सुपौल जिलांतर्गत त्रिवेणीगंज एसडीपीओ बनाया गया है।

पटना एसडीपीओ 2 विधि व्यवस्था कोमल मीणा को पटना ग्रामीण एसपी, समस्तीपुर एएसपी अनिकेत कुमार को जहानाबाद एसडीपीओ 1, पटना एएसपी सुषमा सागर को पटना एसडीपीओ 2 विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। गया जी एएसपी दीप्ति मोनाली को जमुई एसडीपीओ, पूर्वी चंपारण एएसपी हेमंत सिंह को भागलपुर नगर एसडीपीओ 1, पश्चिम चंपारण एएसपी कार्तिकेयन ए के को मुजफ्फरपुर नगर एसडीपीओ 1, दरभंगा एएसपी केतन अशोक इंगोले को नवादा का रजौली एसडीपीओ बनाया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर एएसपी प्रसन्ना कुमार एमवी को नरकटियागंज एसडीपीओ तथा भागलपुर एएसपी सइम रजा को नवगछिया एसडीपीओ बनाया गया है।

  

Related Articles

Post a comment