जदयू प्रदेश अध्यक्ष के नाम से इंजीनियर को फोन, शातिरों ने कहा था...
- by Pratyek Media
- 08-Apr-2026
- Views
पटना: बिहार की मुख्य सत्ताधारी दल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नाम पर सरकारी विभाग के इंजीनियर को धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले में बताया जा रहा है कि शातिरों ने जूनियर इंजीनियर को फोन कर ठेकेदार को काम दिलवाने के लिए कहा था। शातिरों ने इस दौरान अपनी पहचान जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के रूप में बताई थी। बार बार कॉल किए जाने के बाद इंजीनियर को शक हुई और उसने जदयू अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी।
फोन किए जाने वाला नंबर ट्रूकॉलर पर उमेश सिंह कुशवाहा का नाम आ रहा था जिसके बाद जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने कहा कि आवेदन दी गई है जिसके बाद छानबीन की जा रही है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित से जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।


Post a comment