कटिहार में जीविका भवन निर्माण का मुखिया ने किया शिलान्यास, विधायक के नहीं आने से ग्रामीण में दिखी नाराजगी

कटिहार: कटिहार के बरारी प्रखंड अंतर्गत सकरैली पंचायत में जीविका भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। करीब 15 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत कराया जा रहा है। भवन के बन जाने से आसपास की सात पंचायतों की जीविका दीदियों को बैठक, प्रशिक्षण और आजीविका से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। शिलान्यास समारोह में सकरैली पंचायत के मुखिया जनार्दन प्रसाद साह, सरपंच अजय कुमार झा, उपमुखिया नीलोफर जहां, वार्ड सदस्य सुनील कुमार मंडल, गीता देवी एवं सज्जाद अली, उपसरपंच सैदुर रहमान, पैक्स अध्यक्ष महेश कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान ग्रामीणों में कैलाश यादव, परमेश्वर मंडल, शिव कुमार मंडल, पंकज कुमार मंडल, चंदन यादव, दीपक कुमार यादव, सौरव कुमार, तनवीर आलम, शिव कुमार पासवान, मनोज मंडल, नीरज कुमार, सौरव कुमार उर्फ मिट्ठू, दशरथ मंडल, अजीत कुमार मंडल एवं उपेंद्र पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। जीविका की ओर से सीएलएफ अध्यक्ष प्रियंका देवी, कोषाध्यक्ष निर्मला देवी, सीसी मनीषा कुमारी, बीके मनीषा भारती, सीएम नेहा देवी समेत जीविका के स्टाफ और कैडर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने भवन निर्माण की पहल के लिए पंचायत के मुखिया जनार्दन प्रसाद साह के प्रति आभार व्यक्त किया। दीदियों ने कहा कि भवन बनने के बाद क्षेत्र की महिलाओं को जीविका से जुड़ी गतिविधियों के लिए बेहतर और स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में दिखी नाराजगी

शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामीणों की ओर से बरारी विधायक विजय सिंह निषाद को भी आमंत्रित किया गया था। हालांकि किसी कारणवश विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। विधायक के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी गई। ग्रामीणों का कहना था कि जीविका भवन का निर्माण क्षेत्र की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे कार्यक्रम में विधायक की मौजूदगी से ग्रामीणों का उत्साह और बढ़ता। हालांकि भवन निर्माण शुरू होने को लेकर जीविका दीदियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भवन का निर्माण निर्धारित समय में पूरा होगा और इसके बाद सकरैली सहित आसपास की सात पंचायतों की जीविका दीदियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

  

Related Articles

Post a comment