बारिश के बावजूद उत्साह नहीं हुआ कम, इन्द्रपूजा के लिए निकाली कलश शोभायात्रा
- by Manjesh Kumar
- 24-Sep-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: इंद्र पूजा को लेकर गुरुवार को गायघाट प्रखंड के शिवदाहा विशेश्वर मार्केट परिसर में 251 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया। पूर्व पंचायत समिति सह मेला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि कलश शोभा यात्रा जहांगीरपुर, बुधकारा, सिंहवाड़ा होते हुए पूजा स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ पंडित नरेश्वर दास ने कलश स्थापित कराया।
वही मेला सदस्य सतनाम यादव ने कार्यक्रम के दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं को गमछा ओढ़ाकर सम्मनित किया। आयोजकों ने बताया कि मेला 2 अक्टूबर तक चलेगा।क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर इंद्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर भी विशेष ध्यान रखा गया।


Post a comment