बाल स्वरूप भोलेनाथ वाली अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, बोल बम के जयकारों से गूंजा कच्ची कांवरिया पथ
- by Manjesh Kumar
- 14-Aug-2026
- Views
भागलपुर : भागलपुर सावन के महीने में सुल्तानगंज का नमामि गंगे घाट शिव भक्तों से गुलजार है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु गंगा जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की ओर रवाना हो रहे हैं। वहीं कच्ची कांवरिया पथ पर पश्चिम बंगाल से पहुंचे शिव भक्तों की टोली की अनोखी कांवड़ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कांवरियों ने अपनी कांवड़ पर भगवान भोलेनाथ के बाल स्वरूप की प्रतिमा विराजमान की है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजी यह कांवड़ काफी भव्य और आकर्षक नजर आ रही है।
बाल स्वरूप भोलेनाथ को कांवड़ पर विराजमान कर युवा कांवरिया पूरे उत्साह के साथ बोल बम के जयकारे लगाते हुए बाबा धाम की ओर बढ़ रहे हैं। कच्ची कांवरिया पथ से गुजरने के दौरान इस अनोखी कांवड़ को देखने के लिए लोगों की नजरें भी ठहर जा रही हैं। गंगा धाम सुल्तानगंज से बाबा धाम देवघर तक भोलेनाथ के बाल स्वरूप को लेकर जा रहे इन कांवरियों की भक्ति और उत्साह श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


Post a comment