कटिहार : बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा मे नपं की 8240 प्रतिशत अंक लाकर क्षेत् का नाम रौशन किया .
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के वरिष्ठ समाजसेवी नगर पंचायत निवासी विश्वनाथ चौधरी की नतिनी पलक प्रिया ने 500 अंकों की परीक्षा में 412 अंक प्राप्त कर नगर पंचायत सहित प्रखंड का नाम रौशन किया . पलक प्रिया को 82.40% अंक आने की खुशी में उनके पिता माता नाना व परिवार जनों द्वारा मिठाई एवं केक खिलाकर खुशी प्रकट किया. पलक प्रिया की माता रंजू कुमारी जो कि पेशे से शिक्षिका है और उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापगंज बरारी में कार्यरत है. पलक प्रिया की सफलता पर बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, बेबी कुमारी, तौकीर आलम, विभाष चंद्र चौधरी, मुख्य पार्षद बबीता कुमारी,नाना विश्वनाथ चौधरी, मामा लक्ष्मण जयसवाल, राम कुमार जयसवाल , गौतम भगत , राजेश जयसवाल , सहित प्रखंड के लोगों ने बधाई दी है .


Post a comment