कटिहार : होली को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लेग मार्च . क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड क्षेत्रों में आपसी भाईचारा का पावन त्योहार होली को लेकर प्रशासन काफी सख्त है . स्थानीय प्रशासन ने फ्लेग मार्च में निकले बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज , सीओ मनीष कुमार , बीपीआरओ राजकुमार सिंह , थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दर्जनों अधिकारी एवं सशस्त्र बलों के साथ फ्लेग मार्च करते हुए डाकबंगला चौराहा, बरारी हाट , संस्थाल टोला , बड़ी भैसदीरा , कुशवाहा टोला , पंचायत भवन टोला नहर टोला लक्ष्मीपुर , लक्ष्मीपुर गाँव , बरारी बस्ती , बैसाखा , काढ़ागोला स्टेशन बाजार , बारीनगर , नगर पंचायत सहित क्षेत्रों में फलेग मार्च कर लोगों के बीच होली का पावन त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने के साथ डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहने , हुड़दंग नहीं मचाने , जबरन किसी को रंग नही देने , बाईक तेज रफ्तार नही चलाने , घरों में परिवार संग सकुन से होली का त्योहार मनाने की अपील के साथ सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिये. फ्लेग मार्च निकलने से क्षेत्र में हड़कम्प है . फ्लेग मार्च में अपरथानध्यक्ष छोटू कुमार , महिला दारोगा प्रियंका कुमारी , खजांची प्रसाद , दिवाकर सरकार , सज्जन कुमार , मृत्युंजय कुमार , अंजली कुमारी , श्रवण कुमार , जयप्रकाश सिंह , आरपी यादव , प्रपुअनि अमन कुमार , आलोक कुमार सहित सशस्त्र बलों के साथ पूरे क्षेत्र में फ्लेग मार्च किया गया . क्षेत्र की जनता सकुन में . सेमापुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भी निकाली गई फ्लेग मार्च .


Post a comment