कटिहार : दबंगो ने हथियार के बल पर किसान की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की।

कटिहार/मनसाही से प्रत्येक न्यूज के लिए सोनी कुमारी की रिपोर्ट।


कटिहार मनसाही थाना क्षेत्र के मनोहर पंचायत के बड़ी बाड़ी गांव के रामपूर संतोला बहियार में मनिहारी काली गंज के रहने वाले दो पक्षों के दबंगो का खुलेआम बंदूक के बल पर किसानों की जमीन पर कब्जा करने की किया जा रहा है प्रयास,इस मामले में डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि वादी द्वारा मौखिक रूप से मामले पर जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस करवाई शुरू कर दिया है,घटना के बारे में बताया जा रहा है.कि आज कई एकड़ जमीन में जब किसान खेती करने गए थे तो दबंगों के द्वारा बंदूक के बल पर किसानों को खदेर दिया गया, इसके बाद पूरे इलाके में हंगामा मच गया,दबंगों द्वारा अंधाधुन हवाई फायरिंग की भी सूचना है. वही पुलिस की माने तो इस जमीन को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है.घटना सूचना पाकर मनसाही थानाध्यक्ष आलोक राय ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की सारी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों से ली उन्होंन काहा कि जमीन कब्जें को लेकर दो पक्षों के हथियार ताना तानी हुआ है.मगर फायरिंग की पूष्टी नहीं हुई है.बताया जाता है उक्त जमीन नौ गछिया के किसी पांडें नाम व्यक्ति के है.मगर दो व्यक्ति ने उक्त भूमि को बेच दिया जिसके बाद फ़र्जी जमीन बेचने वाले दोनों व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। जबकि दोनों व्यक्ति फिलहाल जेल में ही है.मगर फरजी रजिस्ट्रारी कर खरीदारों ने सैकड़ों लोगों को लेकर हथियार के साथ उक्त जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की।

  

Related Articles

Post a comment