कायस्थ सेना ने मनाया विवेकानंद जयंती


 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार कि रीपोर्ट


डुमरा स्थित गीता भवन सभागार में कायस्थ सेना के वरीय सदस्य प्रो. आनंद वर्मा की में आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित सेना के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग को आत्मसात करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति को पहचान दिलाया है। उन्होंने स्वामी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। सेना के संस्थापक डॉ. एसके वर्मा ने कहा की स्वामी विवेकानंद का ज्ञान आत्म-विश्वास, आध्यात्मिकता और सभी मनुष्यों की एकता पर केंद्रित था। वो समाज के सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे और चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे। अपने भाषणों और लेखों के माध्यम से, उन्होंने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया और भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार 

सोहन कुमार, अजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार श्रीवास्तव

दिनेश कुमार श्रीवास्तव, मृत्युंजय कुमार,अभिमन्यु श्रीवास्तव, सुबोध कुमार श्रीवास्तव व देवेन वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment