खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज, रौशन आनंद की जमानत पर फैसला सुरक्षित
- by Manjesh Kumar
- 09-Jun-2026
- Views
पटना: हत्या की कोशिश और फायरिंग के आरोप में नामजद आरोपी बनाए जाने के बाद खान सर उर्फ फैसल खान लगातार फरार चल रहे हैं। इधर उन्होंने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए भी अर्जी दाखिल की है जिस पर आज सुनवाई होनी है। अग्रिम जमानत याचिका खान सर के वकील अरविन्द कुमार मौआर ने दाखिल की है। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर्मा की अदालत में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान के दो सुरक्षा कर्मियों प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह की नियमित जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। दोनों आरोपी अभी जेल में बंद हैं। उनके अधिवक्ता अरविन्द कुमार मौआर ने अदालत से जमानत की मांग की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत ने पुलिस से जमा किए गए सबूतों की मांग की।
वहीं दूसरी तरफ खान ग्लोबल स्टडीज के कर्मियों के साथ मारपीट मामले में आरोपित ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। आरोपित की ओर से अधिवक्ता विजय आनंद ने बहस करते हुए अदालत को बताया कि आरोपित निर्दोष है, उसे फंसाया गया है। आरोपित को जमानत पर मुक्त करने की प्रार्थना की। वहीं, खान ग्लोबल स्टडीज की ओर से अधिवक्ता अरविन्द कुमार मउआर ने जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया।


Post a comment