कोसी की धार में टूटा सुरक्षा बांध, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
- by Manjesh Kumar
- 26-Jun-2026
- Views
सहरसा: सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के डरहार पंचायत में कोसी नदी का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से बनाया गया अस्थायी सुरक्षा बांध कोसी की तेज धारा में बह गया, जिससे कारण खेत में पानी भर गया। बांध टूटने से किसानों की धान समेत अन्य फसल जलमग्न हो गईं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गांव और खेतों की सुरक्षा के लिए अस्थायी बांध बनाया गया था, लेकिन नदी के दबाव को वह झेल नहीं सका। बांध टूटने के बाद सैकड़ों एकड़ में लगी फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा, राहत सहायता और स्थायी तटबंध निर्माण की मांग की है। वहीं स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


Post a comment