कटिहार पुलिस ने लूट की साजिश का किया खुलासा, हथियार के साथ दो को दबोचा, एक पर पहले से....
- by Manjesh Kumar
- 09-Oct-2026
- Views
कटिहार: मखाना फोड़ी में लूटपाट और आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कथित साजिश के मामले में बरारी पुलिस और एसटीएफ ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से एक देशी कट्टा और मोबाइल बरामद किया है। कार्रवाई मालाकार चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र निवासी सोनू यादव तथा कोढ़ा थाना क्षेत्र के दीघरी वार्ड संख्या तीन निवासी अंकित कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक मखाना फोड़ी में लूटपाट समेत किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी सूचना पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
एक आरोपी पर पहले से दर्ज है मामला
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अंकित कुमार यादव के विरुद्ध बरारी थाना में पहले से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Post a comment