पालीगंज इलाके में विभिन्न मामलों के 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट का सामान समेत
- by Pratyek Media
- 12-Apr-2026
- Views
पटना: राजधानी पटना के पालीगंज इलाके में हथियार के बल पर हथियार के बल पर लूटपाट मामले के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए सामान, हथियार, नकद रुपए और घटना में प्रयुक्त गाड़ी को बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बिक्रम और पियरपुरा थाना क्षेत्र में हुई दो अलग अलग घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी।
पुलिस ने छानबीन के दौरान 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लूटे गए सामान, हथियार, अवैध रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
पटना से दीपक की रिपोर्ट


Post a comment