मधुबनी-75वें गणतंत्र दिवस की रहीं धुम,जिला कुशवाहा महासभा ने शान से फहराया तिरंगा


किशोर क़ुमार ब्यूरो 


मधुबनी मे 75वां गणतंत्र दिवस की धुम रहीं !देशभक्ति गीतो से जिला गुंजायमान रहा जहाँ !जिला प्रशासन समेत कई स्कूलों,प्रतिष्ठानों,कार्यालयों मे बड़े ही उत्साह से तिरंगा फहराया गया!

वहीं मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के चकदह मे स्थित कुशवाहा छात्रावास के प्रांगण मे जिला कुशवाहा महासभा द्बारा बड़े ही  धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शान से तिरंगा फहराया गया! 

आपको बता दे की राष्ट्रीय ध्वज जिला कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष कृष्णदेव महतो (अधिवक्ता, झंझारपुर) के द्वारा फहराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्णदेव महतो नेजिलेवासियों को गणतंत्र दिवसकी शुभकामना देते हूए  समारोह में जिले से आए गणमान्यों को सम्बोधित करते हुए कहा की गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 ई0 को अपना संविधान लागू होने की याद में मनाते हैं। आवश्वकता है हर नागरिक के घर में भारत का संविधान एक अनिवार्य ग्रंथ के रूप में रखा जाना चाहिए और उसे पढ़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा की हमें भारतीय संविधान के सभी तथ्यों को जन-जन तक आगाज करते रहना चाहिए। इसी क्रम में छात्रावास अधीक्षक उमेश कुमार कौशिक,अधिवक्ता ने अपने सम्बोधन में बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में हम मनाते हैं। इसका पहला मकशद है कि देश की शासन व्यवस्था प्रजातांत्रिक हो यानि जनता का राज। इसमें समानता का अधिकार सबसे प्रमुख अधिकार है जिसके तहत ही हम आज एक साथ किसी विद्यालय में किसी कार्यालय में उठ बैठ सकते हैं तथा भाग ले सकते हैं।

गणतंत्र समारोह में महासभा के कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य शम्भू कुमार सिंह, गौड़ी शंकर सिंह, सुर्यदेव सिंह, मुंशी लाल महतो, सकलदेव सिंह, श्याम कुमार सिंह, माहासभा के सलाहकार राम विलाश महतो, रामऔतार महतो 'अधिवक्ता', विजय कुमार सिंह, जिवेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष एवं छात्रावास के छात्र अमरजित कुमार एवं अन्य तथा महासभा के अन्य गणमान्य लोग के साथ छात्रों ने भाग लिया!

  

Related Articles

Post a comment