

मधुबनी-अंतर्राष्ट्रीय संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्बारा जरूरतमंदो के बीच कंबल क़ा वितरण
- by Raushan Pratyek Media
- 11-Jan-2024
- Views
कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों क़ो मिली बडी़ राहत
संस्था की सखियों ने जरूरतमंदों क़ो तिलकुट खिलाकर कराया मुंह मीठा
किशोर क़ुमार ब्यूरो
बिहार के मिथिलांचल मे कड़ाके की ठंढ पर रही है! बढ़ती ठंढ को देखकर हर साल की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की मधुबनी इकाई के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कम्बल और तिलकुट क़ा वितरण किया गया! भारी संख्या मे जरूरत मंद लोग कम्बल लेने आये थे! कम्बल पाकर बृद्ध नर,नाड़ियो ने सखी बहिनपा समूह की सखियों को खुब आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया! मधुबनी प्रभारी छाया मिश्रा ने कहा सखी बहिनपा मैथिलानी समूह अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है जो पूरे देश विदेश मे है! इस संस्था द्वारा समय समय पर अनेक सामाजिक कार्य किये जाते है और जरूरतमंदो के साथ मदद के लिए हमेशा खडी़ रहतीं है! इस समूह की सखीयाँ अपनी मातृ भाषा और मिथिला की विलुप्त होती संस्कृतिक के संरक्षण का काम निरंतर करती रहती है! इस समूह की सखीयाँ काफी परिश्रम करती है समाज के हर कार्य मे बढ़ चढकर हिस्सा लेतीं हैं! वहीं समूह समूह की सखीयों ने कहा की आज हमने अपने परिश्रम के बल पर समाज मे अपनी अलग पहचान बनाई है!हमे कहीं से भी आर्थिक सहयोग नही मिलता फिर भी हम सखीयां अपने घर खर्च से बचाए पैसों से जरूरतमंदो को मदत करती हैं!उन्होंने बताया की चाहे बेटी की शादी हो बिमारी का इलाज हो पढ़ाई हो हम सखीयाँ एकजुटता के साथ सहयोग उनका करते है! सखीयों ने कहा इस कार्य मे हमे हमारे परिवार का पूरा सहयोग मिलता है उन्होंने बताया की हमारी संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के सामाजिक कार्यों मे मीडिया का भी सहयोग सराहनीय रहता है!इसके लिए समस्त मीडियाकर्मी क़ो धन्यवाद संस्था की सभी सखियाँ आभार व्यक्त करती हैं!

Post a comment