

मधुबनी-BDO के अध्यक्षता मे ईजरां पंचायत मे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Oct-2023
- Views
किशोर क़ुमार ब्यूरो
मधुबनी जिला मे रहिका प्रखण्ड के ईजरा पंचायत सचिवालय परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार के अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पाग एवं चादर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार,सीओ राम प्रवेष प्रसाद,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेष कुमार,कल्याण पदाधिकारी नितु कुमारी एवं इजरा पंचायत की मुखिया जाहिदा खातुन ने संयुक्त तौर पर दीप प्रज्वलित कर किया। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकासनात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। तथा लाभुकों ने अपना-अपना अनुभव भी साझा किया एवं फीडबैक भी दिया। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ निरंजन कुमार ने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ रहिका प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। आमजनों तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना और उपस्थित लोगों से उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियां शिक्षा क्षेत्र में काफी आगे बढ़ी हैं। शराब बंदी,बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन,दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे है। इसी प्रकार हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नालियां उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गांव,समृद्ध गॉव के तहत ई-रिक्शा,पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गांव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। कार्यक्रम को सीओ राम प्रवेष प्रसाद,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेष कुमार,कल्याण पदाधिकारी नितु कुमारी,बीसीओ नीरज कुमार,संख्किी पदाधिकारी प्रभास पाठक,लोहिया स्वच्छता अभियान प्रखंड कोडिनिटर रूबी कुमारी, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मिथिलेष झा आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुखिया मो.सनाउल्लाह,मिथिलेष यादव,नारेन्द्र चोरसिया,रोजगार सेवक विनोद कुमार,पूर्व मुखिया मोफिजुर रहमान, एहतेसामुल हक,अफजल हुसैन,मनोज पर्वे,जफर हुसैन,जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद,मो.प्रवेज,मो. अब्दुल्लाह,योगन्द्र महतो,अकबर नदाफ,उदय कुमार, तनवीर आलम,षिव कुमार,क्रांती देवी,जमील अख्तर बब्लू गंगा महतो, दुर्गेष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a comment