.jpg)

सासाराम लोकसभा सीट के कांग्रेस के उम्मीदवार बने मनोज कुमार, भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम से होगी सीधी टक्कर
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Apr-2024
- Views
रिपोर्ट :रवि वर्मा/ रोहतास
कांग्रेस बिहार में सासाराम लोकसभा सीट में से कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के सकरी गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ मनोज कुमार राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। मनोज कुमार पिछले लोकसभा चुनाव में सासाराम से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं उन्हें लगभग एक लाख मत प्राप्त हुए थे। मनोज कुमार की पढ़ाई मैट्रिक तक कुदरा के जेएमसी विद्यालय में हुई। वहीं उन्होंने रूलर आफ डेवलपमेंट की पढ़ाई पटना इग्नू से की। उनकी मां यशोदा देवी आजीवन कांग्रेसी रही है। पार्टी में कैमूर महिला सेल की अध्यक्ष भी रही है। मनोज कुमार के राजनीतिक कैरियर का आगाज 2016-17 में हुआ था कुछ समय के लिए मनोज कुमार मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी से भी जुड़ गए थे। ग़ौरतलब हो की एक महीने पहले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कर मीना कुमार ने 2024 के आम चुनाव में मैं नहीं लड़ने का निर्णय लिया था। मीरा कुमार सासाराम सीट से पांच बार सांसद रह चुकी है। जब केंद्र में यूपीएस सत्ता में थी तब मीरा कुमार को 2009 में लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया था। उनके पिता जगजीवन राम 1952 के प्रथम चुनाव से 1986 तक सासाराम लोकसभा से लगातार आठ बार सांसद रहे थे। वहीं बात करें मीरा कुमार के पुत्र अंशुल कुमार की तो वह सासाराम सीट के लिए फिट नहीं हो पाए। क्योंकि सासाराम सीट सुरक्षित सीट होने के कारण उनको नहीं मिल पाई। उन्हें पटना साहिब से कांग्रेस से सीट मिलने की संभावना है। बताया जाता है कि उनके पिता कुशवाहा जाति के होने के कारण उन्हें सासाराम के सुरक्षित सीट नहीं मिल पाई। वही बात करें सासाराम में बीजेपी सीट की तो एमपी छेदी पासवान का टिकट कटने के बाद सिवेश राम को प्रत्याशी बनाया गया है। छेदी पासवान की चर्चा कांग्रेस में जाने की थी लेकिन अब तक उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली। जिसके बाद आज क्यासों पर विराम लग चुका है।

Post a comment