

बेगुसराय में तीसरी बार आरएसएस के जिला संचालक का दायित्व संभालेंगे मनोरंजन वर्मा
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Dec-2023
- Views
नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगुसराय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक का दायित्व बखरी प्रखण्ड निवासी संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक मनोरंजन वर्मा संभालेंगे।इस बात की घोषणा बीते दिनों चैरियाबरियारपुर में आयोजित संघ के शीत शिविर के दौरान हुई। राष्ट्रवाद के जरिए लोगों में संस्कृतिक , सामाजिक परिवर्तन के कार्य में लगे श्री वर्मा को प्रांत कार्यवाह अभय गर्ग, चुनाव परिवेक्षक प्रांत समरसता प्रमुख अजय के देख रेख में संपन्न हुए चुनाव में लगातार तीसरी बार बेगूसराय जिला संचालक का संघ ने दायित्व दिया। वही जिला संचालक बनाए जाने पर श्री वर्मा ने कहा कि संघ 2025 में शताब्दी वर्ष पूरा करने जा रही है व समाज संघ की कार्यप्रणाली का अनुसरण कर रही है। समाज में विद्यमान सभी प्रकार के भेदभाव को निर्मल करते हुए कार्यकर्ता सबके मित्र बने स्वस्थ समाज व सफल राष्ट्र के लिए समरसता प्रथम आवश्यक है। वही जिला संचालक का दायित्व दिए जाने पर संघ के विचार परिवार से जुड़े जिला प्रचारक जितेश कुमार,जिला बौद्धिक प्रमुख मुरारी ठाकुर, खंड कार्यवाह अविनाष पन्नू , मनोज कुमार, डॉ. आर एन झा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, नगर अध्यक्ष अमरनाथ पाठक, रामशंकर पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस परमार, अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार, नगर मंत्री अनुभव आनंद, रविन्द्र कुमार, अनुराग केसरी, विकास मेहता, दिलखुश कुमार, पवन सुमन, सीताराम केसरी संतोष गुड्डू ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी ।

Post a comment