राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव थापर का शहादत दिवस मनाया गया।


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर जिले के मोरवा विधानसभा के लसकारा मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के आवासीय परिसर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद  के अध्यक्षता में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव थापर का शहादत दिवस मनाया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि इनका शहादत सभी देश वासियों के लिए प्रेरणा रहेगा तथा सभी युवाओं को इन सभी के जीवनी से सीख लेना चाहिए। मौक़े पर रामानंद सिंह, विभा देवी पूर्व जिलापार्षद, रंजीत राय, डॉ बलराम सिंह कुशवाहा, फुलेन्द्र चौधरी, बबलू साह, सीताराम चौधरी, अकलू राम, अनिल सिंह कुशवाहा, सैयद मो मसूद जावेद, दिलीप साह, लालबाबू सिंह, संजीव कुमार राम, देवनारायण सिंह, सुरेश कुमार राम, संजय कुमार राम, रामसागर सिंह, भरत पासवान, तेजनारायण राय, लक्ष्मण सिंह, सुबोध चौए, विरजू कुमार साह जिलाध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ, फूलकुमारी कुशवे, संतोष कुशवाहा, माहेश्वरी देवी, तेतरी देवी, सुनैना देवी, मनोज कुमार राम जिलाध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ, पूर्व मुखिया नागो राम, मो बशीर, जयदेव राय, अजय कुमार कुशवाहा सहित दर्ज़नों कार्यकर्त्ता मौज़ूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment