शिक्षा मंत्री ने जारी किया बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक और इंटरमीडिएट विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट के विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम जारी किया। इस मौके पर उनके साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। बता दें कि इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा में इस वर्ष कुल 6498 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे जिसमें 3711 उत्तीर्ण हुए हैं वहीं इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा में 63506 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें 32627 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही मैट्रिक विशेष परीक्षा में 6034 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमें 3450 विद्यार्थी सफल रहे जबकि मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में 62506 विद्यार्थियों में 13227 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

बता दें कि बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में मैट्रिक और इंटरमीडिएट मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया साथ ही अब विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अक्सर इस परीक्षा का परिणाम जुलाई अगस्त महीने में घोषित की जाती थी लेकिन रिकॉर्ड समय में परिणाम आने से छात्रों का महत्वपूर्ण समय बचेगा। परीक्षा परिणाम घोषित करते समय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हमारे बच्चे ही हमारा भविष्य हैं और हम उनकी बेहतरी के लिए हर कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है और आगे भी शिक्षा विभाग की बेहतरी के लिए काम जारी रहेगा।

  

Related Articles

Post a comment