सहयोग शिविर की तैयारियों का मेयर ने किया निरीक्षण, लोगों से की अपील

पूर्णिया: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित उफरैल मध्य विद्यालय में 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग सेवा शिविर के सफल संचालन को लेकर नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि शिविर का संचालन सुचारू रूप से हो तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में बिहार सरकार द्वारा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

उन्होंने वार्डवासियों से 16 जून को आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद महापौर विभा कुमारी वार्ड संख्या 24, शक्तिनगर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों एवं कई स्थानों का भ्रमण कर विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुईं। भ्रमण के दौरान नागरिकों ने सड़क, नाला, जल निकासी, साफ-सफाई एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा। महापौर ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। महापौर ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति देने तथा मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर शक्तिनगर में दो अलग-अलग बैठकें भी आयोजित की गईं। पहली बैठक प्रवीण कुमार झा के आवास पर संपन्न हुई। वहीं दूसरी बैठक मनोज कुमार मधुकर के आवास पर आयोजित हुई। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव भी महापौर के समक्ष रखे। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, पार्षद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुशवाहा, ललनेश सिंह, बहादुर यादव, दिलीप कुमार चौधरी, कन्हैया कुमार झा, लक्ष्मी प्रसाद मंडल, प्रशांत कुमार, हलधर प्रसाद साह, मिथिलेश कुमार, मुन्ना चौधरी, इंद्रसेन मंडल, अजय सिंह, कंचन पोद्दार, नीतू झा, ललित साह, रवि मिश्रा, माधव झा, रामाशंकर चौधरी, सीताराम जायसवाल, सुमन जायसवाल, विजय आर्य, सुमन जायसवाल, रूपेश मिश्रा, रामानंद चौधरी, अजय कुमार दास, समरेंद्र सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, केदार सिंह, कल्याणी सिंह, प्रीति शर्मा, महीप प्रसाद सिंह, मनीष सिंह, मनीष पोद्दार, शुभंकर मंडल, राजकुमार सिंह, विपिन शर्मा, आलोक कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment