समिति के पदाधिकारी मध्यस्थता के माध्यम से आपसी विवादों का कराएंगे निस्तारण -इंद्रजीत सिंह

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी इंद्रजीत सिंह के अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें शासन के निर्देशों के अनुरूप उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के पदाधिकारी पारिवारिक विवादों की मध्यस्थता करते हुए निस्तारण करने का दायित्व सौंपा। समिति ने विगत वर्षों में प्रशासनिक कार्यों की छायाचित्र व उनके प्रमाणिक दस्तावेज सौंपे।   प्रदेश अध्यक्ष असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व प्रदेश चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव जी के द्वारा विमोचित सेवा पथ पत्रिका व सम्मान पत्र देकर जिला अधिकारी इंद्रजीत सिंह को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के द्वारा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से काम ले रहा है। अब जिला प्रशासन भी जनता दर्शन में काउंसलर के तौर पर विशेष अधिकार देते हुए छोटे-छोटे विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण करने का दायित्व सौंपेगा। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के अयोध्या मंडल सचिव/ जिला सचिव /जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा जो भी दायित्व दिया जाएगा। ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्यों को संपादित किया जाएगा।

इस मौके पर अयोध्या मण्डल सहसचिव बाल गोविन्द मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ आर्यन सिंह, जिला सहसचिव आशीष तिवारी, संरक्षक प्रवीण भालोठिया, तहसील मीडिया प्रभारी राहुल दूबे समेत अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति के सभी पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी महोदय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

  

Related Articles

Post a comment