राजद कार्यालय में संविधान दिवस पर बाबा साहेब को किया नमन, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
- by Raushan Pratyek Media
- 26-Nov-2026
- Views
राजद कार्यालय में संविधान दिवस पर बाबा साहेब को किया नमन, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
नेताओं ने संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती पर दिया जोर, केंद्र और राज्य सरकार पर लगाए अधिकारों के उल्लंघन के आरोप
पटना। संविधान दिवस के अवसर पर पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र और भारतीय संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा तथा उसके मूल आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ. रामचंद्र पूर्वे, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, मो. इसराइल मंसूरी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, वरिष्ठ नेता एजाज अहमद, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, हरेंद्र कुशवाहा, मुकुंद सिंह, भाई अरुण कुमार, निर्भय अंबेडकर, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, राजेश यादव, कुमर राउत, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, प्रदीप मेहता, जेम्स कुमार यादव और रीना चौधरी सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।
संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा पर जोर
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है। उनका आरोप था कि वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकारें इन संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही हैं और नागरिकों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि संविधान के तहत विभिन्न संस्थाओं को दिए गए अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। उनके अनुसार, सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल सत्तापक्ष अपने राजनीतिक हितों के लिए कर रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संविधान की मूल भावना बनाए रखने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उमेश पंडित, संजय कुमार, गणेश कुमार यादव, विमल कुमार राय, उपेंद्र चंद्रवंशी, गुड्डू यादव, प्रदीप कुमार अंबेडकर, बिंदन यादव, विजय कुमार, राम सकल राय और चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a comment