मुजफ्फरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
- by Manjesh Kumar
- 06-Jul-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को गायघाट पश्चिमी मंडल के रामनगर कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने उनके जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए कहा की हम सब राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकाश पहुंचाने का संकल्प लेते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलते हुए भारत को और अधिक सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में पूरा योगदान दे यही हम सबकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष बिपिन सिंह, मंडल महामंत्री जय कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनय प्रसाद सिंह, मंडल मंत्री संजय दिवाकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष भिखारी सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य कुमार, साहिल पंचायत अध्यक्ष मंजीत, सरोज सिंह, मुकेश कुमार सिंगर, डॉ विक्रम कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, प्रकाश रंजन, चंचल कुमार, गुड्डू मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment