एमएलसी ने स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्रियों की समस्या से हुए अवगत

पूर्णिया: भाजपा के एमएलसी अनिल ठाकुर ने स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर जलालगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पहुंच कर रेल यात्रियों से बातचीत की। जमीनी व्यवस्था और यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जानकारी ली। रेलयात्रियों ने बताया कि जलालगढ़ स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों को पूर्णियां जंक्शन जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, भोपाल बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को टिकट तक के लिए दूसरे बड़े स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है।

जनता की इस समस्या को देखते हुए विधान पार्षद ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधा एक उच्च स्तरीय बैठक कर वार्तालाप किया। इस दौरान अधिकारियों को अवगत कराया कि जलालगढ़ एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां ट्रेनों का ठहराव जनहित में बेहद आवश्यक है। रेल अधिकारियों ने इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। जलालगढ़ स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और ट्रेनों का ठहराव दिलाना हमारा लक्ष्य है इसके लिए हम हर स्तर पर प्रयास जारी रखेंगे।

  

Related Articles

Post a comment