

मुंगेर : कांग्रेस नेता ने संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प।
- by Raushan Pratyek Media
- 11-May-2025
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के बेगूसराय जोन के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में तारापुर के आशीष मोहन शुक्ला ने पदभार संभालते ही संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है,उस पर खरा उतरना उनका पहला कर्तव्य होगा।शुक्ला ने कहा मैं पार्टी के मूल विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करूंगा। हमारा लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करना है।उन्होंने यह भी कहा कि सेवा दल का कार्य केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है।बल्कि समाज सेवा और जनहित के मुद्दों पर जनजागरण भी इसकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है। नई जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Post a comment