मुजफ्फरपुर : गायघाट में विभिन्न जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी का मनाया स्थापना दिवस


Reporter/Rupesh Kumar


मुजफ्फरपुर : गुरुवार को भाजपा अपना 44वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया, जिले से लेकर प्रखंड तक पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया. इसी करी में गायघाट प्रखंड के विभिन्न जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया. वही गायघाट के बाघाखाल शक्ति केंद्र पर भाजपा नेता राघवेन्द्र कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए भाजपा का 44वां स्थापना दिवस मनाया. साथ ही प्रखंड क्षेत्र के कमर्थु शक्ति केंद्र पर भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह और भाजपा  गायघाट पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया.


कार्यक्रम में मुख्यरूप से राघवेन्द्र कुमार सिंह, प्रणय सिंह, कामेश्वर सिंह, रणबीर कुमार, बिट्टू सिंह, राजन कुमार, विमलेश कुमार, रत्नेश कुमार, पवन कुमार, मनोज सहनी, टुल्लू सिंह और अन्य उपस्थित रहे.

  

Related Articles

Post a comment