अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुजफ्फरपुर में लोगों ने किया योगाभ्यास
- by Manjesh Kumar
- 21-Jun-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गायघाट पश्चिमी मंडल के मैठी में भिखारी सिंह के दरवाजे पर भाजपा गायघाट पश्चिमी मंडल एवं पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षक उमेश प्रसाद सिंह एवं प्रकाश कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों के समक्ष योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कंहा की अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित होना विश्व में भारतीय मूल्यों को मान्यता मिलना है।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद अविचल, मिशन मोदी पी एम एगेन के प्रदेश महामंत्री चन्द्रकिशोर पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, डॉ संजय साह, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजीव रंजन, तारानंद सिंह, शंकर सिंह, संजीव तिवारी, कामेश्वर सिंह, भिखारी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment