मुजफ्फरपुर रेल पुलिस द्वारा माह दिसम्बर-2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03-पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत।।



 मुजफ्फरपुर रेल पुलिस आयोजित मासिक अपराध निरोध गोष्ठी में रेल जिला मुजफ्फरपुर के सभी रेल थानाध्यक्षो/रेल पुलिस निरीक्षकों के कार्य की समीक्षा में पाया गया कि रेल जिला मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा कुल-143 अभियुक्तों को गिरफतार कर जेल भेजा गया है तथा 30 यू0डी0 कांडों का निष्पादन किया गया। 

रेल जिला मुजफ्फरपुर अन्तर्गत कार्यरत 10 थाना/07 पी0पी0 अध्यक्षो में से रेल थानाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर तथा सीवान के द्वारा माह दिसम्बर-2023 में 29/28 अपराधकर्मियों को गिरफतार कर जेल भेजा गया।

  रेल जिला मुजफ्फरपुर क्षेंत्र अन्तर्गत कार्यरत 05 रेल पुलिस निरीक्षक में से सबसे अधिक 12 यू0डी0 काडों का निष्पादन रेल पुलिस निरीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा कराया गया है जो सराहनीय है।

  माह दिसम्बर-2023 में जिलास्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु चिन्हित हुए जिनके  मनोबल को ऊचाॅं बनाये रखने हेतु एक-एक सु-सेवांक से पुरस्कृत किया किया गया है:- 

पु0नि0 सुधीर कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक, समस्तीपुर।

पु0अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, रेल थानाघ्यक्ष, मुजफ्फरपुर।

पु0अ0नि0 अशोक सिंह, रेल थानाघ्यक्ष, सिवान।

माह दिसम्बर-2023 में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2018 के सफल क्रियान्वयन, सक्रिय, वांछित, पूर्व के अरोप-पत्रित अभियुक्तों की निगरानी के संबंध में किसी प्रकार की अपेक्षित कार्रवाई नही करने के आरोप में थानाध्यक्ष, रेल थाना मोतिहारी से कारणपृच्छा की गयी है।

  

Related Articles

Post a comment