

मुजफ्फरपुर : दो दिवसीय संत महा सम्मेलन का हुआ आयोजन : शामिल हुए नेपाल और भुटान के संत
- by Raushan Pratyek Media
- 06-May-2023
- Views
ब्यूरो रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर : जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बलहा पूरानानकार गांव में दो दिवसीय 44 वां संत महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न जगहों के अलावा नेपाल, चीन एवं भूटान के संत शामिल हुए। संत सम्मेलन में मुख्य रूप से भारतीय संस्कृति एवं सनातन हिन्दू धर्म पर विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं नेपाल जनकपुर धाम से पहुंचीं 11 वर्षीय संत वंदना आलोक के प्रवचन सुन कथा में उपस्थित संत एवं श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।वंदना आलोक ने बताया कि हम सभी संतो के बताए मार्ग से भटक गए हैं। आज हमारे देश में संतो का सम्मान नहीं अपमान किया जा रहा है। जबकि भारतीय संत के बताए मार्ग एवं उनके विचारधाराओं को विदेश के लोग अपना रहे हैं। और आपने मनुष्य जीवन को धन्य बना रहें है। उन्होनें भविष्यवाणी करते हुऐ कहा की जब जब धरती पर संतो को प्रतारणा व अपमान हुआ है। तब तब पृथ्वी पर महा अकाल पड़ा है, बताया की फिर से वहीं संकट दुनियां में मंडरा रहा है।
वहीं कबीर सदन विचार ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र साहब के द्वारा सनातन के सभी धर्मगुरुओं को एकजुट होने की अपील किया गया। बताया की संतों की एकजुटता से ही भारतीय धर्मों को बचाया जा सकता है। इस मौके पर कई जगहों से पहुंचे संतों ने प्रवचन एवं मनमोहक भजनों के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर उपदेश दिया.
इस अवसर पर कबीर सदन विचार प्रचार ट्रस्ट के के सचिव सह समाजसेवी आदित्य आर्य सिंह उर्फ सन्नी विंदेश्वर हरपुरवा, सरोज उधवपट्टी, रीतलाल दास, उपेंद्र सुंदरपुर, नवीन लाभ धुर्लक, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.

Post a comment