नशामुक्त कोसी अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी, पुलिस ने आमजन से भी की अपील....
- by Manjesh Kumar
- 20-Jun-2026
- Views
सहरसा: बिहार में इन दिनों अपराध, भ्रष्टाचार तथा अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में किसी रेंज में पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को बेहतर सफलता हासिल हो रही है। अभियान के तहत पिछले सप्ताह में कुल 1544.69 लीटर अवैध शराब, गाँजा-8.742 किलोग्राम, स्मैक 103.64 ग्राम, कोडिनयुक्त कफ सिरफ 285.3 लीटर, भारतीय मुद्रा 8920/- रूपया, मोटरसाइकिल 09, तिपहिया 01, चार पहिया वाहन-01, नाव-01 एवं मोबाइल-04 बरामद किया गया है। अवैध शराब के मामले में 35 एवं सूखा नशा के मामले में 01 नेपाली तस्कर सहित कुल 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
किया गया, जिनके पास से विदेश निर्मित पिस्टल-02, मैगजीन-03. कारतूस-04, कार-01, मोबाइल-01 बरामद किया गया एवं एक अन्य व्यक्ति के पास से 01 देशी कट्टा, कारतूस-01 एवं 45,21,400रुपए बरामद किया गया। डीआईजी कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा इस टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को 10,000/- रूपया से पुरस्कृत किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के प्रारम्भ होने (फरवरी 2026) से अबतक कुल 45517. 41 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सीरफ 2090.52 लीटर, गाँजा-3949,527 किलोग्राम, स्मैक-3838. 11 ग्राम, नशीला इंजेक्शन-3256 एम०एल०, नशीला टैबलेट-120 अदद, विदेश निर्मित पिस्टल-02, देशी कट्टा-01, मैगजीन 03, कारतूस-05, मोबाइल-05, कार 01, नाव-01, भारतीय मुद्रा-52,16,134/- रूपया, नेपाली मुद्रा-27570/- रूपया बरामद किया गया है। इस मामले में कुल 1280 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभियान के तहत पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नं0-9060384865 पर नशा से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दें। उक्त जानकारी / सूचना में अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, अवैध करोबार करने का स्थान यदि संभव हो तो फोटो, वीडियो भी दे सकते है। आपका मोबाइल नं एवं पहचान को पूर्णत. गोपनीय रखी जायेगी। जिनकी सूचना पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी, उन्हें सहरसा सहरसा के द्वारा यथोचित रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।।


Post a comment