नेपाल त्रासदी और बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, कहा स्थिति पर रखें नजर और...

पटना: तिब्बती इलाके में ग्लेशियर टूटने और नेपाल में भयंकर जल प्रलय के बाद बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और बचाव के लिए हर संभव कोशिश और तैयारी करते हुए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। नेपाल में हुई जल त्रासदी की खबर के बाद बिहार के कई जिलों में तटीय इलाकों में अफरातफरी का माहौल है जबकि स्थानीय अधिकारी बचाव को लेकर सारी तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दी। 

पटना: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नेपाल में आकस्मिक बाढ़ के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर संबंधित तटवर्ती जिलों के संवेदनशील व प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सजग एवं विशेषकर बिहार सरकार को सचेत व सतर्क रहना होगा। प्रशासन को किसी भी प्रतिकूल आपात परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए। सरकार बांध एवं तटबंधों की 24*7 निगरानी रख उनकी मजबूती एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें। पार्टी कार्यकर्ताओं से हमारा आग्रह है कि विशेषकर गंडक नदी से जुड़े जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली के स्थानीय लोगों को आवश्यक सूचना और चेतावनी देकर जागरूक करते रहें।

  

Related Articles

Post a comment