मझौली -चोरौत NH 527सी पर बने पुराने सिंगल पुलिया खतरनाक, NHAI को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर: शुक्रवार को गायघाट सामाजिक मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रधान कार्यालय स्थित कार्यालय में जाकर एनएचएआई अध्यक्ष को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में मुजफ्फरपुर जिले के मझौली -चोरौत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच- 527सी भदई चौक और दरगाह चौक के बीच पीएचडी द्वारा बनाए गए पुराने सिंगल पुलिया पर विगत कई वर्षों से गंभीर दुर्घटनाएं होती आ रही है। अभी तक लगभग 10 से 15 लोगों का जान दे बैठे हैं। प्राधिकरण इस पुलिया का चौड़ीकरण न करके, पुरानी पुलिया से अपना काम चला रहे हैं, जो दिन प्रतिदिन जानलेवा बनता जा रहा है। इसके अलावा हसना में अपूर्ण डिवाइड के कारण भी दुर्घटना होती आ रही है।

मंच ने मांग पत्र में दिसंबर तक का समय दिया है, कि अगर दोहरी पुलिया नहीं बनाई गई तो बाध्य होकर मंच आंदोलन का रुख अख्तियार करेगा। इस डेलिगेशन में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के अलावा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कंचन मिश्रा, प्रधान महासचिव शिव शुक्ला शामिल थे। 

रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment