पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में मुजफ्फरपुर के मृतकों के परिजनों से मिलेंगे मंत्री उमेश राय, आयेंगे बिहार
- by Manjesh Kumar
- 29-Oct-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य एवं शहरी विकास व नगरपालिका विभाग के मंत्री उमेश राय 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। इस दौरान मंत्री पश्चिम बंगाल के चोरबगान भगदड़ हादसा में मुजफ्फरपुर निवासी मृतकों के परिजनों से मिलेंगे एवं सहायता राशि का चेक सौंपेंगे।
जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को मंत्री के भ्रमण के दौरान प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment