श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ मंत्री निशांत पहुंचे इस्कॉन, पूजा अर्चना कर की शांति की प्रार्थना

पटना: शुक्रवार को देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी पटना में स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा हुआ है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने भी इस्कॉन मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। शुक्रवार को दिन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत इस्कॉन मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान निशांत कुमार मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच बैठकर ‘हरे राम, हरे कृष्णा’ के महामंत्र में लीन नज़र आए।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक आम श्रद्धालु की तरह इस्कॉन मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना की और आरती में हिस्सा लिया। कीर्तन के दौरान मंत्री निशांत कुमार खुद को रोक नहीं पाए और श्रद्धालुओं की ताल से ताल मिलाते हुए ‘हरे राम, हरे कृष्णा’ के संकीर्तन में झूमते दिखे। पूजा के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के प्रत्येक नागरिक की सुख-समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की समस्त बिहारवासियों को हार्दिक बधाई। और कहा भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और कर्तव्य के पथ पर कैसे आगे बढ़ना है। आज के दिन हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि आपसी भाईचारे के साथ एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध बिहार का निर्माण करेंगे।

वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भी इस्कॉन मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से समस्त बिहारवासियों के कल्याण, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। आध्यात्मिक वातावरण के बीच नीतीश कुमार ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सांसद एवं जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा तथा बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस्कॉन मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का भव्य और आत्मीय स्वागत किया।

  

Related Articles

Post a comment